Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भोजपुरी सिंगर-एक्टर रितेश पांडेय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से की मुलाकात

Published

on

Loading

बिहार।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े कलाकारों ने राजनीति में हाथ आजमाया है। जिनमें कुछ को सफलता मिली है। कुछ नाकाम भी रहे हैं। वहीं अब एक और दिग्गज कलाकार रितेश पांडेय ने राजनीति में जाने का फैसला किया है। जिसके लिए आज रितेश ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद रितेश पांडेय ने बताया कि वह भभुआ विधानसभा से चुनाव अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने पर भी उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी।

भोजपुरी के कई कलाकार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके

आपको बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है।भोजपुरी के दो दिग्गज कलाकार भी अभी भाजपा से ही सांसद है। भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद है तो रविकिशन गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि दिनेश यादव निरहुआ और पवन सिंह लोकसभा चुनाव हार गए।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जनसेवा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दो करोड़ नए सदस्यों का स्वागत: योगी

Published

on

By

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखकर इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास की सराहना की।

पीएम के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन व कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से मिली उपलब्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल निर्देशन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के संस्कारों से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले 2 करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है!

राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत है भाजपा का प्रत्येक सदस्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि नेशन फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प की पूर्णता में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ सहयोगी सिद्ध होगा

Continue Reading

Trending