Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दिल्ली से पाकिस्तान का आतंकवादी गिरफ्तार, 15 साल से भारतीय बन रह रहा था

Published

on

Loading

देश की राजधानी दिल्ली में एक आतंकी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी की पहचान अशरफ उर्फ़ अली के नाम से हुई है। बताया जा रहा है की वो आईएसआई के अंडर काम करता था। अली पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। आतंकी के पास से पुलिस ने एक AK-47 राइफल, 60 कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल और उसके 50 कारतूस और रुपये बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक ये हथियार और पैसे उसने यमुना नदी के कलींदा कुंज घाट पर रेत के नीचे छुपाया था।

आईएसआई का आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल का था मुखिया

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आतंकी पिछले 15 साल से दिल्ली में ही रह रहा था। उसकी शादी एक भारतीय महिला से हुई थी। वे स्लीपर सेल का मुखिया बताया जा रहा है। वो हिंदुस्तान आने वाले आतंकवादियों को हथियार और लोगिस्टिक सपोर्ट पहुंचाने का काम करता था। इस आतंकी के नेटवर्क में दिल्ली के और लोग भी शामिल हैं।

देश में दाखिल हुए आतंकवादियों तक पहुंचाता था हथियार

पुलिस की पूछताछ में उसने पहले शादीशुदा होने से इंकार किया, फिर कबूल किया की उसने भारतीय महिला से शादी की थी जिससे अब वो अलग हो चुका है। पुलिस आतंकी के संपर्क में आए लोगों की तलाश में लग गई है। साथ ही उसके कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल की डिटेल्स में कई पाकिस्तानी ऑनलाइन कॉल्स भी मिली हैं।

Also Read-कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मारे छापे, 500 से अधिक लोग गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका विमान हादसे में सभी 67 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया गहरा दुःख

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे सभी 67 यात्रियों की मौत हो गई। मौत की पुष्टि आधकारिक तौर पर भी कर दी गई है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक भयावाह स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था, ये अच्छा नहीं है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है, जिसके चलते बचाव अभियान को अब शवों की बरामदगी के अभियान में बदला जा रहा है। हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

परिवहन सचिव सीन डफी ने बताया कि हादसे की रात मौसम पूरी तरह साफ था और विमान व हेलीकॉप्टर दोनों के मार्ग सामान्य थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विमानों और नियंत्रण टावर के बीच संचार प्रणाली में कोई दिक्कत नहीं आई थी। अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी तकनीकी खराबी के संकेत नहीं मिले हैं। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है। साथ ही, ट्रंप ने हेलिकॉप्टर के पायलट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की जरूरत बताई है। इसके अलावा, उन्होंने हादसे के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन की नियुक्ति नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

आपको बता दें कि वाशिंगटन डीसी के रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा तब हुआ, जब अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय जेट अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों विमान संतुलन खो बैठे और पोटोमैक नदी में जा गिरे।

Continue Reading

Trending