Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान जारी है, लेकिन इस बीच वहां से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अररिया, झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा और सुपौल में शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं। इन सीटों में एनडीए, महागठबंधन के अतिरिक्त अन्य दलों की दलों की स्थिति देखें तो JDU से 3, RJD से 3, BJP से 1, LJPR से 1, BSP से 1 और CPI M से 1 उम्मीदवार सहित 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और शेष निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन

Published

on

Loading

प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”

रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।

रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।

Continue Reading

Trending