Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

बहुत शुभ है इस वर्ष का आश्विन मास, पड़ रहे हैं कई व्रत व त्यौहार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सातवां माह आश्विन मास (क्वार) 11 सितंबर दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास 2022 का शुभारंभ 10 सितंबर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से होगा। इसलिए 11 सितंबर (उदया तिथि) से मान्य होगा।

आश्विन मास 2022 काफी शुभ है क्योंकि इस माह में शरद पूर्णिमा, नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, ललिता पंचमी, कोजागर पूर्णिमा, विश्वकर्मा पूजा जैसे व्रत त्यौहार पड़ रहे हैं। माह की शुरुआत पितृपक्ष के साथ हो रही है और समापन शरद पूर्णिमा के साथ। जानिए इस मास पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।

आश्विन मास 2022 के व्रत और त्यौहार

11 सितंबर 2022, रविवार- आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

13 सितंबर 2022, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत

17 सितंबर 2022, शनिवार- कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत

18 सितंबर 2022, रविवार- जीवित्पुत्रिका व्रत

21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी व्रत

23 सितंबर 2022, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत

24 सितंबर 2022, शनिवार,- आश्विन शिवरात्रि

25 सितंबर रविवार,- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन

26 सितंबर 2022, सोमवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा

29 सितंबर 2022, गुरुवार- विनायक चतुर्थी व्रत

30 सितंबर 2022 शुक्रवार- ललिता पंचमी व्रत

03 अक्टूबर 2022 सोमवार- महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022 मंगलवार- नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी

05 अक्टूबर 2022 बुधवार- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन

06 अक्टूबर 2022 गुरुवार- पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022 शुक्रवार- प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022 रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

नवरात्रि

आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है क्योंकि इस दिन से अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने के साथ व्रत रखा जाता है।

आध्यात्म

मौनी अमावस्या पर अयोध्या में दिखा आस्था का महासागर, 72 घंटे में पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु

Published

on

Loading

अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहेगा।

प्रयागराज के महाकुम्भ की भीड़ का रेला अब अयोध्या की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही ऐसी संभावना जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था, जिसके बाद सभी विभागों के प्रमुख सचिवों ने जिले के अधिकारियों के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर तमाम बंदोबस्त कर लिए थे। नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के बाद लौट जा रहे हैं। सीएम योगी ग्राउंड जीरो से अयोध्या पर नजर बनाए हुए हैं।

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर सर्वाधिक भीड़

मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई। वहीं चौधरी चरण सिंह घाट पर स्नान करते दिखे श्रद्धालु। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सीधे मंन्दिरों का रुख किया। श्रद्धालु सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंच रहे हैं। इसके बाद रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रृंगार हाट से लेकर मंदिर परिसर तक भारी भीड़ जमा है। यही हाल राम मंदिर का भी है।

व्यापार में इजाफा, कारोबारियों को मुनाफा

अयोध्या धाम में भीड़ बढ़ने के बाद व्यापार में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लड्डू प्रसाद कारोबारियों से लेकर होटल कारोबारियों को मुनाफा भी हो रहा है। होम स्टे संचालकों को भी निकल पड़ी है।

सुरक्षा व सेहत के पुख्ता इंतजाम, मार्ग किये परिवर्तित

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखने के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं। अयोध्या धाम में पहुंची भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद हो गया है। वसंत पंचमी तक के लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद कर 24 घन्टे आकस्मिक सेवाओं को चालू रखने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जगहों पर आस्थायी स्वास्थ्य शिविर का संचालन 26 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया गया है। हाईवे पर बड़े वाहनों को रोका गया है।

अब 30 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या धाम के आश्रय स्थलों में ठहरने वालों की संख्या बढ़ा दी गई है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

एडीजी जोन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर भी बुधवार को तैयारियों के मद्देनजर अयोध्या पहुंच गए। स्नान के दौरान पहुंच रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ डीआईजी देवी पाटन मंडल अमित पाठक भी मौजूद रहे। वहीं मंडलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने कंट्रोल रूम से प्रमुख स्थलों का जायजा लिया।

दिन के बाद रात में भी अफसर कर रहे भ्रमण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए दिन रात एक कर दिया है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नैयर व नगर आयुक्त संतोष शर्मा दिन के अलावा रात में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। रात 10 बजे के बाद से अधिकारी ढाई बजे तक सड़कों पर दिखाई पड़ते हैं।

नेपाल की सांसद ने की मोदी और योगी की तारीफ

महाकुम्भ में स्नान कर नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सबसे कम उम्र की सांसद विनीता कठायत परिवार के साथ राम लला का दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ भी जाएंगी। नेपाल और भारत के संबंधों के साथ-साथ नेपाल और उत्तर प्रदेश संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बातचीत करेंगी। महाकुम्भ में अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी को धन्यवाद दिया।

Continue Reading

Trending