Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब तमिल अखबार को मिली हमले की धमकी

Published

on

Loading

चेन्नई। फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमले के कुछ सप्ताह बाद ही अब भारत के एक अखबार को धमकी दी गई है। ये धमकी मंगलवार को एक तमिल अखबार ‘दिनामलार’ को खत के माध्यम से दी गई। पुलिस ने अखबार को धमकी भरा खत मिलने की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार अंग्रेजी में टाइप किए गए इस पत्र में कहा गया, ‘बीता हुआ कल शार्ली एब्दो और आने वाला कल दिनामलार’ का होगा। ये खत भारत के नक्शे के ऊपर लिखा हुआ था। यह धमकी भरा खत किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से डाक के जरिए भेजा गया है। खत भेजने वाले ने खुद को “द बेस मोमेंट” नामक संगठन का हिस्सा बताया है। खत में भारतीय नक्शे के नीचे ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही कुछ शब्द अरबी भाषा में लिखे हुए थे, जो कि हस्ताक्षर के रूप में दिख रहे थे।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये कोई फर्जी संगठन या किसी की बदमाशी भी हो सकती है। अभी हमे कोई जानकारी नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही हम इस मामले पर कुछ कह सकते हैं।

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending