Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

आबे लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष बने

Published

on

Loading

टोक्यो, 20 सितम्बर (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल की है। यह आबे का इस पद पर तीसरा कार्यकाल है और इसका तात्कालिक असर यह भी है कि प्रधानमंत्री पद पर भी उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ गया है।

‘द जापान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, आबे ने पार्टी नेतृत्व के इस चुनाव में अपने इकलौते प्रतिद्वंद्वी रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को आसानी से हरा दिया।

उन्होंने एलडीपी सांसदों के 402 वैध मतपत्रों में से 329 और प्रत्येक प्रांत में पार्टी शाखाओं को आवंटित शेष 405 वोटों में से 224 वोट हासिल किए।

आबे के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान जापान लगभग छह वर्षों तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा। उनके कार्यकाल के तीन साल तक बढ़ने से यह संभावना पैदा हुई है कि वह जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हो सकते हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending