Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

न्यूज एक्स एक्जिट पोल : बिहार में महागठबंधन जीतेगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। समाचार चैनल ‘न्यूज एक्स’ ने बिहार में गुरुवार को पांचवें यानी अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही एक एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए, जिसमें सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को को जीत की ओर बढ़ता दिखाया गया। नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, अन्य छोटी-छोटी पार्टियों के खाते में सात सीटें जा सकती हैं।

नेशनल

मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। मानहानि केस में सांसद संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने राउत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेधा सोमैया की अर्जी पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवसेना सांसद को इस मामले में दोषी पाया।

क्या है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किरीट सोमैया ने संजय राउत को इस आरोप का सबूत देने की चुनौती दी थी। मगर संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं देने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोमैया ने आरोप लगाया कि राउत ने अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपों को दोहराते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में अदालत को राउत के इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सौंपी। सोमैया ने कहा कि आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

Continue Reading

Trending