Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फर्जी निकला बीजेपी सांसद का जाति प्रमाण-पत्र, खतरे में कुर्सी

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सांसद ज्योति धुर्वे की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि उच्चस्तरीय छानबीन समिति ने उनका जाति प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया है। वह अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) के लिए आरक्षित संसदीय सीट से सांसद हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैतूल से निर्वाचित सांसद के जाति प्रमाण-पत्र की उच्चस्तरीय समिति द्वारा जांच की जा रही थी। जांच में धुर्वे का जाति प्रमाण-पत्र वैध नहीं पाया गया है, लिहाजा उसे निरस्त कर दिया गया है।

जनजाति विभाग की आयुक्त और छानबीन समिति की सदस्य दीपाली रस्तोगी के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि जाति प्रमाण-पत्र के लिए धुर्वे की ओर से जो दस्तावेज दिए गए हैं, वे सभी मातृ पक्ष और उनके पति रिश्तेदारों से संबंधित हैं। जबकि जाति का निर्धारण पिता की जाति के आधार पर होता है।

आदेश में आगे कहा गया है कि भेंसदेही के तहसीलदार द्वारा जारी अस्थाई प्रमाण-पत्र और अनुविभागीय अधिकारी (भेंसदेही) द्वारा जारी स्थाई प्रमाण-पत्र के आवेदन हेतु संलग्न दस्तावेजों में पिता के नाम के स्थान पर पति का नाम और जाति का उल्लेख किया गया है।

बैतूल के जिलाधिकारी को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि उच्चस्तरीय छानबीन समिति ने विचारोपरांत सर्वसम्मति से (एक अप्रैल) भेंसदेही के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बनाए गए गोंड जाति के प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया है, साथ ही विधि अनुसार कार्यवाही का निर्णय लिया गया है।

Continue Reading

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending