Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ के परिधान बनाना चुनौती : अंजू मोदी

Published

on

Loading

गुड़गांव| पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को भव्य रूप देने में डिजाइनर अंजू मोदी द्वारा बनाए परिधान का भी काफी योगदान है। मोदी का कहना है कि पीरियड ड्रामा के लिए परिधान बनाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। मोदी ने यहां एक समारोह के मौके पर कहा मैं पटकथा और किरदारों की मांग के अनुरूप परिधान तैयार करना चाहती थी और इसके लिए केवल पटकथा पढ़ना ही काफी नहीं था। इसके लिए कहानी को समझना भी जरूरी था।

मोदी ने कहा मुझे फिल्म के तीन भिन्न किरदारों के अनुरूप परिधान डिजाइन करने थे। उनके व्यक्तित्व अलग और बेहतरीन हैं। इसलिए हर किरदार को समझना और उनके व्यक्तित्व के अनुरूप परिधान तैयार करना एक चुनौती थी। मोदी ने इससे पूर्व भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के लिए भी परिधान तैयार किए थे।

 

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending