Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में तापमान लुढ़का

Published

on

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह धूप निकली, हालांकि तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 16़ 8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 12़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27़ 5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24़ 8 डिग्री, गया का 27़ 8 डिग्री तथा पूर्णिया का 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

बिहार में बाढ़ से मचा हाहाकार, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कई परिवारों को बांटी नकद राशि

Published

on

Loading

बिहार। बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 16 जिलों के तमाम गांवों और शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण इलाकों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। पूरे-पूरे गांव जलमग्न हो गए हैं। घर, मवेशी छोड़ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बाढ़ के बीच सहरसा जिले के महेसी प्रखंड के बिरगांव पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के लिए सामूहिक रसोई की व्यवस्था के लिए जेब से निकालकर 50 हजार रुपए कैश दिए। पप्पू यादव कई जगहों पर लोगों के बीच नगद राशि भी बांटते नजर आए।

सोशल साइट एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सहरसा जिला मेहसी प्रखंड के बिरगांव गांव में बाढ़ के कारण तीनों दिनों से लोग भूखे हैं। सरकार की ओर से न मदद है, न कोई व्यवस्था। इसलिए कम्युनिटी किचेन शुरू कर तत्काल राहत के लिए 50 हजार रुपया दिया! सरकार ज़िम्मेदारी से भाग सकती है, मैं कैसे मुंह मोड़ लूं?

आपको बता दें गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज से कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसके चलते उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूरे राज्य में 4 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। हालांकि सरकार की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

 

Continue Reading

Trending