Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मां-बाप को मारने की धमकी देकर छात्रा के साथ जैन मुनि ने किया रेप, गिरफ्तार

Published

on

Loading

सूरत। गुजरात के सूरत में जैन मुनि दिगंबर आचार्य शांतिसागर को कथित दुष्‍कर्म मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

19 साल की लड़की ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 45 वर्षीय शांतिसागर खिलाफ अठवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और मेडिकल जांच के लिए छात्रा को भेज दिया गया जहां दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई है।

अपने परिजनों के साथ वह धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में वहां गई थी। जैन मुनि इस दौरान सूरत में चातुर्मास के लिए रह रहे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को अठवा थाने में केस दर्ज किया गया। शनिवार को अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गयाथा।

लड़की ने शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मंदिर गई थी। मुनि ने मंत्र जाप के नाम पर उन्हें मंदिर में ही रोका था। माता-पिता को एक कमरे में मंत्र जाप के लिए भेज दिया। दूसरे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मुनि ने धमकाया कि विरोध करने या शोर मचाने पर उसके मां-बाप को मार दिया जाएगा। इससे वह डर गई और मुनि का विरोध नहीं किया।

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending