Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजनाथ शनिवार को करेंगे मणिपुर, त्रिपुरा का दौरा

Published

on

केंद्रीय-गृह-मंत्री-राजनाथ,त्रिपुरा,शरणार्थियों,मुख्यमंत्री-ओकराम-इबोबी-सिंह,लाल-थनहवला,उत्तरी-त्रिपुरा,मिजोरम

Loading

अगरतला | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मणिपुर व त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर के इन राज्यों का दौरा करेंगे। साथ ही वह त्रिपुरा में पिछले 17 वर्षो से अधिक समय से रह रहे शरणार्थियों को उनके राज्य भेजने की तैयारियों का आकलन करेंगे। त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को मणिपुर का दौरान करेंगे और मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह व इंफाल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर इस उग्रवाद प्रभावित राज्य के हालात की समीक्षा करेंगे।”

राजनाथ इंफाल से त्रिपुरा आएंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कुछ चौकियों का दौरा करेंगे। अधिकारी ने कहा, उसके बाद वह यहां त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला के साथ मुलाकात कर जनजातीय शरणार्थियों की मिजोरम वापसी की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। राजनाथ उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में स्थित शरणार्थी शिविर का दौरा कर वहां रह रहे शरणार्थियों को पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने-अपने गांवों में लौट जाने के लिए राजी भी कर सकते हैं।

करीब 32,000 रियांग जनजाति के लोग अक्टूबर 1997 में एक मिजो वन्य अधिकारी की हत्या के बाद भड़की हिंसा के बाद पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने गांवों को छोड़कर उत्तरी त्रिपुरा के सात शरणार्थी शिविरों में रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इन जनजातीय लोगों को ‘ब्रू’ कहा जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव शंभू सिंह ने 30 जनवरी को नई दिल्ली में त्रिपुरा व मिजोरम के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और मिजोरम के जनजातीय शरणार्थियों की राज्य वापसी पर चर्चा की थी।

प्रादेशिक

दिल्ली से नोएडा खाना खाने आए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी

पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर की रात 2 बजे की है। एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उत्तम के रूप में हुई है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की घटना के समय हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार में चीख- पुकार मची हुई है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

Trending