मुख्य समाचार
लखवी की रिहाई मानव समाज के लिए गंभीर खतराः बिट्टा
नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर-रहमान-लखवी को पाकिस्तान की एक अदालत के आदेश पर रिहा किए जाने का भारत सहित पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इजराइल सहित दुनिया के कई देशों ने इस रिहाई की निंदा करने के साथ ही यह चिंता भी व्यक्त की है कि लखवी जैसे दुर्दांत आतंकी को रिहा करना पूरी मानवता को खतरे में डालना है। तमाम देशों ने इस घटना को पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ ढुलमुल रवैये से भी जोड़कर देखा है।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी की रिहाई पर स्वाभाविक रूप से भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एस.बिट्टा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
लखवी की रिहाई को पाकिस्तान की धोखेबाजी करार देते हुए एम.एस.बिट्टा ने कहा कि जिस मुंबई हमले में 166 निर्दोष मानव जानें गईं, उसके मास्टरमाइंड को रिहा किया जाना नाकाबिले-बर्दाश्त घटना है। मानवता के जिस दुश्मन को अबतक फांसी के फंदे पर लटका दिया जाना चाहिए था, उसे रिहा किया जाना मानव समाज के लिए एक कलंक है। मानवता के ऐसे दुश्मन को सरेआम मौत की सजा दी जानी चाहिए थी लेकिन पाकिस्तान ने एकबार फिर अपनी जात दिखाते हुए उसे रिहा कर दिया।
श्री बिट्टा ने भारत सहित पूरी दुनिया के हुक्मरानों से अपील की है कि लखवी जैसे लोग जो मानव समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं उन्हें जल्द से जल्द उनके अंजाम यानी मौत की सजा तक पहुंचाया जाय, जिससे पूरी दुनिया में अमन-चैन व भाईचारा कायम रह सके।
विरोध प्रदर्शन के गति प्रदान करते हुए अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव विनोद भारद्वाज ने कहा कि लखवी की रिहाई से यह साबित हो गया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं है, वरना भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए तमाम पुख्ता सुबूतों के बावजूद लखवी की रिहाई कैसे संभव हो सकती हैॽ
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत विरोधी गतिविधियों को पाकिस्तान हमेशा से ही पालता-पोषता रहा है और अब इसमें कोई संदेह नहीं रहा कि लखवी की रिहाई भी भारत में एकबार फिर से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से कराई गई है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा व समाज के सभी तबके के लोग मौजूद रहे।
मुख्य समाचार
प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में ‘मील का पत्थर’ साबित हो रहा है यूपीआईटीएस-2024
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में किए गए प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक यूपीआईटीएस 2024 भी है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसके संस्करण के अंतर्गत शनिवार को सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने स्टॉल्स का अवलोकन किया। पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन प्रमुख सचिव (सूचना विभाग) संजय प्रसाद ने भ्रमण के दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट में लगाए गए सूचना विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टालों का दौरा किया। साथ ही, स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों से उन्होंने संवाद कायम किया और आयोजन के जरिए प्राप्त हो रहे अवसरों को लेकर चर्चा की।
कारोबार में बढ़ोतरी को लेकर आशान्वित दिखे उद्यमी
भ्रमण व अवलोकन के दौरान उद्यमियों ने संजय प्रसाद को आयोजन के माध्यम से कारोबार में बढ़ोतरी, व्यापक मार्केट तक पहुंच और आय में बढ़ोत्तरी जैसे विषयों की जानकारी दी। वह व्यापार को लेकर प्रगति के लिए भी आशान्वित दिखे। प्रमुख सचिव ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा व सराहना भी की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का द्वितीय संस्करण प्रथम संस्करण की भांति ही प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में सफल हो रहा है। उनके अनुसार, पिछली बार की ही तरह इस बार भी हमारे उद्यमियों को कहीं ज्यादा कारोबार मिलने का मार्ग उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रशस्त होगा। संजय प्रसाद के अनुसार, यह आयोजन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने का श्रेयस्कर माध्यम साबित हो रहा है।
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
नेशनल3 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
नेशनल3 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी यानी पीओके भारत का हिस्साः सीएम योगी
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल