Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीबीआई का छापा, इनकम टैक्स कमिश्नर समेत पांच रिश्वतखोरी में अरेस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बुधवार को एक आयकर आयुक्त, एस्सार समूह के एक शीर्ष अधिकारी तथा चार अन्य को गिरफ्तार किया और 1.50 करोड़ रुपये की रकम बरामद की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। गिरफ्तार आयकर अधिकारी बी.बी.राजेंद्र 1992 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में मुंबई में आयकर आयुक्त (अपील्स-30) हैं।

गिरफ्तार अन्य लोगों में एस्सार ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक प्रदीप मित्तल तथा उसी कंपनी में लेखा अधिकारी विपिन बाजपेयी शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रेयस पारिख, एक रियल्टर सुरेश कुमार जैन तथा उनके रिश्तेदार मनीष जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने कहा कि प्रसाद ने हाल में अपील के एक मामले में एक आदेश पारित किया था, जिसका मकसद एस्सार समूह के एक निजी ट्रस्ट को फायदा पहुंचाना था।

आदेश पारित करने के बदले प्रसाद ने कथित तौर पर दो करोड़ रुपये रिश्वत की मांग करते हुए कहा था कि पैसे मनीष जैन के पास पहुंचने चाहिए, जो बाद में उसे विशाखापट्टनम के सुरेश कुमार जैन के हवाले कर देगा।

आयकर आयुक्त छुट्टी लेकर विशाखापट्टनम पहुंचे और मांग की कि रकम का एक हिस्सा विशाखापट्टनम स्थित उनके घर पर पहुंचा दिया जाए।

खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और प्रसाद को सुरेश कुमार जैन से 19.34 लाख रुपये की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने कहा कि उसने बाकी लगभग 1.50 रुपये की रकम को सुरेश कुमार जैन से बरामद कर लिया।

सीबीआई के जासूसों ने सभी आरोपियों के मुंबई तथा विशाखापट्टनम स्थित निवास तथा कार्यालयों पर छापेमारी की, जिसमें निवेश से संबंधित कई दस्तावेज, बैंक खातों के विवरण, तीन बैंक लॉकर तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को बाद में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending