Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कान्ये वेस्ट शिकागो लौटेंगे

Published

on

Loading

शिकागो, 20 सितंबर (आईएएनएस)| रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने गृहनगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शिकागो लौटने की योजना बनाई है।

ओपनमाइक में एक भीड़ को संबोधित करते हुए वेस्ट ने कहा कि इस तेज हवाओं वाले शहर में वे हमेशा के लिए लौटने की योजना बना रहे हैं।

इसका आयोजन शिकागो के उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने किया था, जिसके आयोजक चांस द रैपर थे।

पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया कि टीएमजेड द्वारा प्राप्त वीडियो में वे कह रहे हैं, मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि, मैं शिकागो लौट रहा हूं।

यह सुनकर दर्शक कान्ये! कान्ये! का नारा लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, और मैं दुबारा कभी इसे छोड़कर नहीं जाऊंगा।

वेस्ट ने अपने नए संगीत के रिलीज करने का भी संकेत दिया, जिसमें उनके खुद के और दूसरों की भागीदारी में गाने होंगे।

उन्होंने चांस द रैपर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक क्लिप में कहा, मैं और चांस मिलकर नए एलबम पर काम कर रहे हैं।

टीएमजेड के मुताबिक, वेस्ट और उनकी पत्नी किम कार्दाशियन ने यहां ‘घर ढूंढ लिया’ है, लेकिन वे अपनी लॉस एंजेल्स की संपत्ति को भी बनाए रखेंगे।

इस जोड़े ने अपने तीसरे बच्चे का नाम इस शहर पर शिकागो वेस्ट रखा है। इसके अलावा उनके नार्थ वेस्ट (5) और सैंट वेस्ट (2) नाम के बच्चे हैं। किम ने अभी तक शिकागो में शिफ्ट होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending