Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डीएसपी मर्डर:श्रीनगर में SP का तबादला, 5 आरोपित गिरफ्तार

Published

on

डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित, जम्मू–कश्मीर, डीएसपी मर्डर, नौहट्टा

Loading

श्रीनगर।जम्मू–कश्मीर में डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद क्षेत्र के एसपी सज्जाद खालिक भट का तबादला कर दिया गया। देर रात जारी आदेश में,  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद ने उत्तर कश्मीर के पुलिस अधीक्षक सज्जाद खालिक भट के तबादले का आदेश दिए।

गुरुवार की रात को नौहट्टा में मस्जिद के बाहर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अयूब की पीट—पीट हत्या कर दी थी। यह घ्‍टना क्षेत्र उत्तर कश्मीर के पुलिस अधीक्षक के अधिकार क्षेत्र में आता है। वही, इस मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 5 लोग गिरफ्तारी किए जा चुके हैं।

हटाए गए एसपी भट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक, श्रीनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सज्जाद अहमद शाह उत्तर कश्मीर में बतौर एसपी का कार्यभार देखेंगे। अयूब पंडित को गुरुवार रात की जामा मस्जिद के बाहर भीड़ ने निवस्त्र करके उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस हत्‍याकांड से पूरे कश्मीरियों में आक्रोश है और सभी तबकों ने इसकी निंदा की है।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending