Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली : आप उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में फिर से होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 22 नाम हैं। दिल्ली की आप सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज और श्रम मंत्री गिरिश सोनी का नाम भी सूची में शामिल है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि 12 उम्मीदवारों को उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों से ही टिकट दिया गया है, जहां से उन्होंने 2013 का चुनाव जीता था, जबकि 10 नाम उनके हैं जो चुनावी नतीजे में दूसरे स्थान पर रहे थे। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनके करीबी मनीष सिसौदिया और पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री राखी बिड़ला का नाम हालांकि पहली सूची में नहीं है।

Rating 9 out of 10 https://celltrackingapps.com/ phone trackers related posts no related posts found

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending