Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार : पांचवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची गर्भवती

Published

on

Loading

पटना, 20 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना में एक निजी स्कूल के प्राचार्य पर पांचवी कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्राचार्य और उसके एक सहयोगी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के साथ बीते नौ महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, फुलवारी शरीफ के निजी स्कूल न्यू सेंट्रल स्कूल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल के ही प्राचार्य पर दुष्कम का आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ी और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए परिजनों द्वारा ले जाया गया। चिकित्सकों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात बताई।

पीड़िता के बयान पर बुधवार को पटना के महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार किसी न किसी बहाने पीड़िता को स्कूल बुलाता था और दुष्कर्म करता था, जिसमें उसका सहयोग शिक्षक अभिषेक करता था।

इन दोनों आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर पीड़िता को धमकी भी दी जाती थी कि उसने अगर किसी को बताया तो इसे वायरल कर दी जाएगा।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending