Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले से अब लड़को को रेप के झूठे आरोपों से मिल सकेगी मुक्ति

Published

on

बॉम्बे हाईकोर्ट

Loading

मुंबई। प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। अक्सर जब प्यार जब बढ़ता है तो प्रेमी जोड़े के बीच एक संबंध बन जाता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़की लड़के पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा देती है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने एक अहम फैसला सुनाया है।

यह फैसला प्यार और रेप के मामले पर सुनाया गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर कोई पुरुष किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाता है तो उसे सीधे रेप के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन यह तभी हो सकता है जब महिला और पुरुष के बीच गहरे प्रेम संबंध का प्रमाण मौजूद हो।

हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर महिला और पुरुष के बीच गहरे प्रेम संबंध रह चुके हैं और इसका प्रमाण मौजूद है तो पुरुष को रेप का आरोपी नहीं माना जा सकता है। यह फैसला योगेश पालेकर के मामले में आया है, उन पर एक महिला से शादी का वादा करने के बाद रेप का आरोप था और उन पर 7 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगा था। 2013 के इस मामले में कोर्ट ने आरोपी की सजा और जुर्माने को हटा दिया।

योगेश एक कसीनो में बतौर शेफ काम करता था तभी उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई और मुलाकात प्यार में बदल गयी। इसके बाद योगेश पर आरोप लगाया था कि परिवार से मिलाने के बहाने योगेश ने उसके साथ रेप किया लड़की ने यह भी बताया था कि योगेश ने इसके बाद भी 3-4 बार संबंध बनाया। जिसके बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज करवाई।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सी. वी. भदांग ने पाया कि महिला ने आरोपी की आर्थिक मदद की थी और दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे। कोर्ट ने इस आधार पर यह फैसला सुनाया कि यह रेप का मामला नहीं है क्योंकि दोनों के बीच प्यार का संबंध था।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending