प्रादेशिक
11 महीने बाद खुले स्कूल, सीएम योगी ने बच्चों को दी चॉकलेट
लखनऊ। कोरोना वायरस की वजह से पिछले 11 महीनों से बंद यूपी के स्कूल आज यानी 1 मार्च से खुल गए। इस दौरान कई स्कूलों में केक काटा गया तो कई जगहों पर बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई।
फिर से स्कूल खुलने की खुशी में कक्षाओं को गुब्बारों से सजाया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के नरही स्थित सरकारी स्कूल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। ध्यान रखा गया कि सभी बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही बैठें। सीएम योगी ने बच्चों तो चॉकलेट भी दी।
बता दें कि लगभग एक साल बाद आज से पहली से पांचवीं तक के स्कूल खुले हैं तो कई स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल है। सरकारी स्कलों में पहला दिन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंध में शासन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई थी।
उत्तर प्रदेश
रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन
प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।
कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”
रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।
रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।
-
लाइफ स्टाइल19 hours ago
स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है पैदल चलना, जानें क्या होगा लाभ
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए: नायब सिंह सैनी
-
नेशनल3 days ago
मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक से लेकर सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल तक, केजरीवाल ने दी 7 नई गारंटियां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में यात्री विमान हेलीकाप्टर से टकराया, अब तक 18 शव बरामद
-
नेशनल2 days ago
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को कहा Poor लेडी, पीएम मोदी बोले- शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका विमान हादसे में सभी 67 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया गहरा दुःख
-
खेल-कूद2 days ago
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, 6 रन बनाकर आउट
-
नेशनल20 hours ago
आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते दिल्ली वालों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा : पुष्कर सिंह धामी