प्रादेशिक
राहत पैकेज के ऐलान के बाद सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश- तैयार करें कार्ययोजना
लखनऊ। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर जिस राहत पैकेज की घोषणा की है, उसका उत्तरप्रदेश को अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। ऐसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है। उन्होंने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ( अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव) को निर्देश दिया है कि वह यथाशीघ्र अपने विभाग की कार्ययोजना बनाकर केंद्र को भेजें ताकि राहत पैकेज के तहत जो पैसा प्रदेश को मिलना है,वह शीघ्र मिले।
कार्ययोजना बनाने के साथ इस बाबत लगातार केंद्र के संपर्क में रहें। मालूम हो कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने सोमवार को कोविड की दूसरी लहर से सर्वाधिक प्रभावित सेक्टर्स और लोगों के लिए राहत पैकेज (रिलीफ मेजर्स ) की घोषणा की थी। इसमें वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की गारंटी स्कीम के तहत 50 हजार करोड़ की लोन गारंटी योजना स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए और बाकी अन्य सेक्टर्स के लिए है।
स्वास्थ्य सेक्टर्स के तहत जो पैसा मिलना है उसे इस क्षेत्र की बुनियादी संरचना को और मजबूत किया जाएगा। फोकस मेट्रोपोलिटन शहरों की जगह अपेक्षाकृत कम सुविधाओं वाले छोटे शहर होंगे। मालूम हो कि प्रदेश की योगी सरकार पहले से ही इस क्षेत्र में काम कर रही है। उसकी मंशा हर जिले में मेडिकल कॉलेज और राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर,वाराणसी, आगरा और कानपुर आदि में पीपीपी मॉडल पर सुपर स्पेसिएलिटी हॉस्पिटल बनाने की है।
पैकेज से मिले पैसे से जो काम चल रहे हैं उनकी गति और तेज हो जाएगी और कुछ नए काम भी शुरू हो सकेंगे। भगवान श्रीराम, कृष्ण की धरती होने के साथ अपनी विविधता के कारण उत्तरप्रदेश में हर तरह के पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम भी कर रही है। हालांकि कोरोना की वजह से यह सेक्टर भी बुरी तरह प्रभावित रहा। इस सेक्टर में जान डालने के लिए भी राहत पैकेज में कई घोषणाएं की गई हैं। मसलन 31 मार्च 2022 तक मुफ्त पर्यटक वीजा दिया जाएगा। इसमें पहले 5 लाख पर्यटकों को टूरिस्ट को वीजा शुल्क नहीं देना होगा। 11 हजार पंजीकृत टूरिस्ट गाइड का मदद दी जाएगी।
टूर एजेंसियों को 11 लाख रुपये तक का गारंटी फ्री कर्ज मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत योजना की मियाद 31 मार्च 2022 बढ़ा दी गई है। एक लाख एक हजार करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना। 1.50 लाख करोड़ की अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी योजना भी घोषित की गई है। पूर्व में ऐसी योजनाओं का सर्वाधिक सर्वाधिक लाभ प्रदेश को मिला है। आगे भी ऐसा हो इसका प्रयास सरकार करेगी। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत महामारी के दौरान कोई भूख न रहे, इसलिए दिवाली यानी नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। इस पर कुल दो लाख करोड़ तक का खर्च होगा।
उत्तर प्रदेश
रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन
प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।
कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”
रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।
रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।
-
लाइफ स्टाइल18 hours ago
स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है पैदल चलना, जानें क्या होगा लाभ
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए: नायब सिंह सैनी
-
नेशनल3 days ago
मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक से लेकर सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल तक, केजरीवाल ने दी 7 नई गारंटियां
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका में यात्री विमान हेलीकाप्टर से टकराया, अब तक 18 शव बरामद
-
नेशनल2 days ago
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को कहा Poor लेडी, पीएम मोदी बोले- शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका विमान हादसे में सभी 67 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताया गहरा दुःख
-
खेल-कूद2 days ago
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप हुए विराट कोहली, 6 रन बनाकर आउट
-
नेशनल19 hours ago
आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते दिल्ली वालों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा : पुष्कर सिंह धामी