Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अगस्त माह में कुल 12089.42 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआः सुरेश खन्ना

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अगस्त माह में कुल 12089.42 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2020-21 के अगस्त माह में 9545.21 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह अगस्त, 2021 में गत् वर्ष के माह अगस्त, 2020 की तुलना में 2544.21 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह अगस्त, 2021 में कुल 4814.53 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष अगस्त, 2020 के माह में प्राप्ति 3497.98 करोड़ रू0 थी। वैट के अन्तर्गत माह अगस्त, 2021 में 2461.93 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2020 में प्राप्ति 1831.60 करोड़ रू0 थी।

वित्तमंत्री ने बताया कि आबकारी के मद में माह अगस्त, 2021 में कुल 2432.43 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2020 में प्राप्ति 2310.27 करोड़ रू0 थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अगस्त, 2021 की राजस्व प्राप्ति 1735.45 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2020 में प्राप्ति 1301.92 करोड़ रू0 थी। परिवहन के अन्तर्गत माह अगस्त, 2021 की राजस्व प्राप्ति 508.69 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2020 में प्राप्ति 431.91 करोड़ रू0 थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अगस्त, 2021 में प्राप्ति 136.39 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह अगस्त, 2020 में प्राप्ति 171.53 करोड़ रू0 थी।

श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अगस्त 2021 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत 76183.64 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 54715.20 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 71.80 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अगस्त, 2021 तक कुल करेत्तर राजस्व प्राप्ति के मदों में 10034.89 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 2908.15 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। कर राजस्व की मद जी0एस0टी0 एवं वैट में अगस्त, 2021 तक 40446.26 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 30859.55 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि वैट के मद में 10711.56 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 9936.87 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है जो 92.80 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अगस्त तक आबकारी मद में लक्ष्य 18649 करोड़ रूपये के सापेक्ष 13596.56 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के मद में 11001 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 7494.38 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि परिवहन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अगस्त तक 3763.38 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 2580.64 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है।

उत्तर प्रदेश

रिलायंस कर रहा है महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, हर रोज हजारों को परोसा जा रहा है मुफ्त भोजन

Published

on

Loading

प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी के मुताबिक 8 तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा जैसी 24×7 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है।”

रिलायंस जियो भी प्रयागराज में मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। नए 4G और 5G BTS लगाए गए हैं। बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के साथ साथ, महत्वपूर्ण स्थानों पर टावर और छोटे सेल तैनात किए गए हैं। सभी के लिए निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में नए ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाए गए हैं।

रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।

Continue Reading

Trending