Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कुणाल खेमू ने ‘भाग जॉनी’ का ट्रेलर जारी किया

Published

on

Loading

अभिनेता कुणाल खेमू ने अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भाग जॉनी’ का ट्रेलर जारी किया, जिसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। कुणाल ने कहा, “मैंने सुना है कि यह एक अलग तरह की कहानी है। यह फिल्म इस कहावत पर आधारित है कि हर किसी को अपने कर्मो का फल भुगतना पड़ता है। जो आप चुनते हैं, जिंदगी उसी रास्ते पर आगे बढ़ती है।”

इस मौके पर फिल्म के अन्य कलाकार जोआ मोरानी, मांडणा करीमी, मानसी स्कॉट, असीम मर्चेट मौजूद थे।

कुणाल इससे पहले 2013 में ‘गो गोआ गोन’ में नजर आए थे।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में कुणाल ने बताया, “कुछ कारणों से वह एक स्थिति में फंस जाता है, जिसमें उसे तान्या को मारना पड़ता है।”

जोआ मोरानी तान्या का किरदार निभा रही हैं। आरजे-अभिनेत्री मानसी स्कॉट नाकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी।

भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

 

Continue Reading

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending