Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में सुहानी सुबह

Published

on

राष्ट्रीय,राजधानी,दिल्ली,सेल्सियस,भविष्यवाणी,भारतीय,डिग्री

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह सुहानी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिन में बादल छाए रहेंगे।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आसमान में पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। सुबह 8.30 बजे तापमान में 78 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending