Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दुजाना का मारा जाना ‘उपद्रव से छुटकारा मिलना’ : पुलिस

Published

on

Loading

श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी अबु दुजना के मारे जाने को ‘उपद्रव से छुटकारा मिलना’ कहा। पुलिस ने साथ ही कहा कि नागरिक प्रदर्शनों के बावजूद सभी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे।

सेना की 15वीं कॉर्प्स के जरनल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू के साथ मीडिया से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा, दुजाना के मारे जाने से क्षेत्र में उपद्रव से छुटकारा मिल जाएगा।

खान ने कहा, आतंकवादियों के खिलाफ हमारे अभियानों के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन और व्यवधान हों या नहीं, सुरक्षा बल अपना अभियान जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के हकरीपुरा गांव में छिपे आतंकवादियों को मंगलवार को आत्मसमर्पण करने को कहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, जिस घर में दुजाना और आरिफ छिपे थे, उसके मुखिया ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए समझाने की काफी कोशिश की। शायद दुजाना की मौजूदगी के कारण स्थानीय आतंकवादी आरिफ भी समर्पण नहीं कर पाया।

खान और लेफ्टिनेंट जनरल दोनों ने कहा कि दुजाना अब आतंकवादी गतिविधियों के स्थान पर ज्यादातर अय्याशी में ही डूबा रहता था।

खान ने कहा कि 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकवादियों की मदद करने वाले सभी ओवरग्राउंड वकर्स भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

खान ने कहा, कश्मीर घाटी में सक्रिय हर आतंकवादी हमारे निशाने पर है।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending