Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परिणीति बांद्रा में घर खरीदकर बेहद खुश

Published

on

मुंबई,अभिनेत्री-परिणीति-चोपड़ा,मुंबई,काम्प्लैक्स,प्रीति-जिटा

Loading

मुंबई | अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र का दीदार कराने वाला एक घर खरीदकर फूले नहीं समा रही हैं। वह कहती हैं कि मुंबई नगरी में अपने लिए एक घरौंदा बनाना उनका सपना था। परिणीति यहां सोमवार को एक कार्यक्रम में कपड़ों के ब्रांड सियाराम की पहली महिला एंबेस्डर घोषित की गईं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे आखिरकार मेरा घर मिल गया और मैंने इसे खरीद लिया। मैं मुंबई में एक घर खरीदने के लिए मरी जा रही थी। भगवान की दुआ से यह आखिरकार हो गया।”

उन्होंने कहा, “यह बांद्रा में समुद्र का दीदार कराने वाला खूबसूरत सा अपार्टमेंट है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।” बांद्रा में इसी काम्प्लैक्स में अभिनेत्री प्रीति जिटा का भी अपार्टमेंट है।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending