Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मैं फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेती थी : परिणीति

Published

on

Loading

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों छरहरी काया में नजर आ रही हैं। ऐसे में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि कहीं किसी फिल्म के लिए तो उन्होंने अपना वजन नहीं घटाया है। परिणीति का हालांकि कहना है कि वह पहले अपनी फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेती थीं।

परिणीति यहां ‘मसान’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर मौजूद थीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी फिल्म के लिए अपना वजन घटाया है? इस पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नहीं, फिट रहना अच्छी बात है। मैंने यह महसूस किया है कि पहले मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती थी।”

वहीं उन्होंने ‘मसान’ के बारे में कहा कि वह इसे देखकर खूब रोयीं।

ऋचा चड्ढा, विकी कौशल, संजय मिश्रा और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत ‘मसान’ को कान्स अंतर्रास्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सराहना और पुरस्कार भी मिले हैं।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending