प्रादेशिक
राजनाथ शनिवार को करेंगे मणिपुर, त्रिपुरा का दौरा
अगरतला | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मणिपुर व त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर के इन राज्यों का दौरा करेंगे। साथ ही वह त्रिपुरा में पिछले 17 वर्षो से अधिक समय से रह रहे शरणार्थियों को उनके राज्य भेजने की तैयारियों का आकलन करेंगे। त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को मणिपुर का दौरान करेंगे और मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह व इंफाल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर इस उग्रवाद प्रभावित राज्य के हालात की समीक्षा करेंगे।”
राजनाथ इंफाल से त्रिपुरा आएंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कुछ चौकियों का दौरा करेंगे। अधिकारी ने कहा, उसके बाद वह यहां त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला के साथ मुलाकात कर जनजातीय शरणार्थियों की मिजोरम वापसी की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। राजनाथ उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में स्थित शरणार्थी शिविर का दौरा कर वहां रह रहे शरणार्थियों को पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने-अपने गांवों में लौट जाने के लिए राजी भी कर सकते हैं।
करीब 32,000 रियांग जनजाति के लोग अक्टूबर 1997 में एक मिजो वन्य अधिकारी की हत्या के बाद भड़की हिंसा के बाद पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने गांवों को छोड़कर उत्तरी त्रिपुरा के सात शरणार्थी शिविरों में रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इन जनजातीय लोगों को ‘ब्रू’ कहा जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव शंभू सिंह ने 30 जनवरी को नई दिल्ली में त्रिपुरा व मिजोरम के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और मिजोरम के जनजातीय शरणार्थियों की राज्य वापसी पर चर्चा की थी।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र: ऑफिस के वॉशरूम में युवा इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, पीछे छोड़ गए पत्नी और छह साल का बेटा
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में आईटी कंपनी में काम कर रहे एक इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक युवक का नाम नितिन एडविन माइकल है। नितिन ऑफिस के वॉशरूम में गए थे, जब वे बहुत देर तक वॉशरूम से नहीं निकले तो लोगों ने नॉक किया। जब उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो वॉशरूम को खोला गया जहां वे अचेत हालत में पड़े हुए मिले। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती ऑटोप्सी से पता चला कि नितिन की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों के कारण उन्हें हृदयाघात आया. नितिन के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल का बेटा है।
कंपनी का बयान, हम परिवार को देंगे हर संभव सहायता
उधर, एचसीएल टेक्नोलॉजी की तरफ से बयान जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि नितिन को आपातकालीन हेल्थकेयर सपोर्ट दिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजी अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए कैम्पस के क्लीनिक में ही हेल्थकेयर प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। उनका वार्षिक रूप से हेल्थ चेक-अप कराया जाता है।
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
नेशनल3 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
नेशनल3 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की वापसी यानी पीओके भारत का हिस्साः सीएम योगी