Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में बारिश, ठंड बढ़ी

Published

on

Loading

लखनऊ| जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक यह रुख बरकरार रहने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश रूकेगी, लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी और आसमान में बदली छाई रहेगी।

गुप्ता ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, कानपुर का 5.6 डिग्री, इलाहाबाद का 6.2 डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

दिल्ली से नोएडा खाना खाने आए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी

पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर की रात 2 बजे की है। एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उत्तम के रूप में हुई है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की घटना के समय हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार में चीख- पुकार मची हुई है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

Trending