Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : भाई ने मां, भाभी व बहन को मारी गोली, 1 की मौत

Published

on

लखनऊ,उत्तर-प्रदेश,मुजफ्फरनगर,गोली,मोहसिन,हत्याकांड

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को एक युवक ने कथिततौर पर अपनी मां, बहन व भाभी को गोली मार दी। इस हमले में बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मां तथा भाभी की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कांड के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के भोपा में गुरुवार को मोहसिन नाम के एक युवक अपने परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसके बाद से वे फरार हो गया। गोली लगने से बहन रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी भाभी शहजाना व मां शाहिदा की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। परिवार के और लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मोहसिन का भाभी से दो दिन पहले विवाद हुआ था। पूछताछ जारी है, जल्द ही हत्याकांड की असल वजह सामने आएगी।

प्रादेशिक

देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न

Published

on

Loading

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी की रिपोर्ट

लोक विरासतीय देवताल- माणापास लोकयात्रा आज सम्पन्न हो गयी। 2015 से उत्तराखंड के पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. मोहनसिंह रावत “गांववासी” द्वारा शुरू की गई इस यात्रा को प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम से लोकयात्रा ने प्रस्थान किया। जय बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा बदरीधाम से 55 किमी दूर उच्च हिमालय स्थित माणापास-देवताल पहुंची।

देवताल में तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना की और अपने पितरों को भी पवित्र सरोवर का जल अर्पण किया। इस बार प्रशासन ने 54 लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति दी थी। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने तीर्थ यात्रियों को रास्तेभर सुविधा दी और जलपान-भोजन का भी इंतज़ाम किया था।

देवताल चमोली गढवाल में देश की सबसे ऊंचाई की झील है। लगभग 18000 फ़ीट पर इसी पवित्र सरोवर से देवनदी सरस्वती का उद्गम है। माना जाता है कि देवताल में देवता स्नान करते हैं। 1962 से पूर्व भारत-तिब्बत व्यापार का यह प्रमुख रास्ता था। लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इसको बंद कर दिया गया था।

इस अवसर पर प्रोफे.सुभाष चंद्र थलेडी ने बताया कि देवताल-माणापास से कैलाश मानसरोवर के रास्ते को खोलने के लिए सरकार को विचार करना चाहिए, क्योंकि यह रास्ता नजदीक और सुगम है। साथ ही सीमा तक सड़क मार्ग से जुड़ा है। इससे तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। इसी के साथ देवताल जाने के लिए भी स्थानीय तीर्थ यात्रियों को सुगमता से जाने-आने की सुविधा भी दी जानी चाहिए।

देवताल में पूर्व मंत्री स्व.मोहनसिंह रावत के नेतृत्व में बने हनुमान मंदिर में। भी पूजा अर्चना की गई। “गांववासी अमर रहे’ के नारों से देवताल गूंज उठा।

पंडित भास्कर डिमरी के संयोजन में इस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बी.डी. सिंह, प्रोफे. (डॉ.) सुभाष चंद्र थलेडी, डॉ. श्रीनंद उनियाल, पंकज डिमरी, अभिषेक भंडारी, दीपा रौथाण, संजीव रौथाण, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. चेतना पुरोहित, सिद्धार्थ उनियाल, पंकज हटवाल आदि समेत लगभग चार दर्जन यात्री शामिल हुए।

Continue Reading

Trending