Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति ने देश को होली की बधाई दी

Published

on

राष्ट्रपति,प्रणब-मुखर्जी,मिश्रित,संस्कृति,स्वास्थ्य,समृद्धि,खुशबू

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को होली के अवसर पर देश को बधाई दी और आम नागरिकों से देश की मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। मुखर्जी ने एक बयान जारी कर कहा,  “होली के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, “रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ एकता व सौहार्द लाए। चलिए इस वसंतोत्सव पर हमारी मिश्रित संस्कृति की पहचान और खुशबू को दूर-दूर तक फैलाएं।”

 

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending