Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डायरेक्टर के तेल की खुशबू से परेशान एक्टर ने छोड़ दी थी ये सुपरहिट फिल्म, वरना आज होता बॉलीवुड का शहंशाह

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस की फिल्म छोड़ने के किस्से आपने कई बार सुने होंगे। आज हम एक बॉलीवुड एक्टर का ऐसे ही किस्सा लाए हैं जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी की जिस फिल्म ने अमिताभ को रातोंरात सुपरस्टार बनाया उस फिल्म को कई एक्टर ठुकरा चुके थे। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म जंजीर की।

ये फिल्म अमिताभ की पहली सोलो हिट फिल्म थी जिसके बाद बॉलीवुड में उन्हें एंग्री यंग मैन के नाम से पहचाना जाने लगा। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे।

सबसे पहले इस फिल्म के लिए डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने धर्मेंद्र को कास्ट किया था लेकिन किसी वजह से वो यह फिल्म नहीं कर सके। इसके बाद दिलीप कुमार, देव आनंद और राजकुमार को भी ये रोल ऑफर हुआ लेकिन बात नहीं बनी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी लेकिन डायरेक्टर की तेल की खुशबू की वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending