Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आईएएस अधिकारियों के नए बैच को राष्ट्रपति ने दी बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को राज्य लोक सेवा अधिकारियों के एक समूह को बधाई दी, जिनकी प्रोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में हुई है। उन्होंने उन्हें अखिल भारतीय धारणा का विकास करने का सुझाव दिया। अधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “पिछले कई वर्षो में हमारे देश में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है और अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे इसे बनाए रखें और इस बदलाव का प्रबंधन वे इस तरह से करें कि लोगों को इसका लाभ मिल सके।”

उन्होंने कहा कि शासन का मतलब केवल कानून तथा वित्तीय व्यवस्था को बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि लोगों के लिए राज्य की व्यवस्था का इस्तेमाल करना भी है।
राष्ट्रपति ने आईएएस अधिकारियों से कहा कि वे भले ही किसी एक विशेष राज्य से संबंधित हो सकते हैं, लेकिन उन्हें अपना दृष्टिकोण अखिल भारतीय धारणा की रखनी होगी। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को लोक प्रशासन, कानून, अर्थव्यवस्था, प्रबंधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी से अवगत कराना है। कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य उन अधिकारियों को अखिल भारतीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करना है, जो अपने-अपने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी हैं।”

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending