Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में किया रोड शो, बोले- हमारे समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी

Published

on

Loading

हरियाणा /जगाधरी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोट पड़ेंगे। सभी राजनीतिक पार्टयों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में एक रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान अरविंद ने अपने पार्टी के उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के लिए वोट मांगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी।

अरविंद केजरीवाल ने रैली में क्या कहा

अरविंद इस रैली के दौरान कहा कि- मैं चाहता तो आराम से मुख्यमंत्री पद पर बैठता। जिस तरह भगवान राम ने 14 साल वनवास काटा उसके बाद जब वापस लौटे थे तब सीता मैया को भी अग्नि परीक्षा देना पड़ा था। उसी तरह अरविंद केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा।

केजरीवाल ने कहा, ‘ये लोग मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है। मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि सीएम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है, तो मुझे वोट मत देना। लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी वोट देना।

Continue Reading

नेशनल

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को सभालेंगे पद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख होंगे। वह एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। वर्तमान वायुसेना अध्यक्ष 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दिसंबर 1984 में कमीशन प्राप्त लड़ाकू पायलट एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख हैं। बताया गया है कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर की दोपहर से वायुसेना अध्यक्ष का का पद संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

भारतीय वायु सेना में इनकी यात्रा का शुरुवात 1984 में हुई थी। अपने करियर के समय , एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है। एक परीक्षण पायलट के रूप में, उन्होंने मॉस्को में मिग-29 फाइटर अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया और स्वदेशी तेजस लाइट कॉम्बेट एयक्राफ्ट के परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी थे।

Continue Reading

Trending