Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ब्रज क्षेत्र के विकास पर सीएम योगी का फोकस, वृंदावन बाईपास से स्थानीय व्यापार और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी सरकार की विकासोन्मुखी प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार भी यूपी में विकास में सहयोग करने से पीछे नहीं है। वृंदावन में 16.75 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण, पीएम गति शक्ति पहल के तहत प्रस्तावित है। इस परियोजना से जहां श्रद्धालुओं के लिए बांके बिहारी के दर्शन आसान होंगे, वहीं व्यापार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। नई दिल्ली में आयोजित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की 81वीं बैठक में प्रस्तावित वृंदावन बाईपास के निर्माण और उससे वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियतों की समीक्षा की गई।

यूपी में बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों का नवीनीकरण और विकास तेजी से हो रहा है। योगी सरकार की इस दिशा में की गई पहल से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि इन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार तीव्र गति से हो रहा है। पिछले सात सालों में योगी सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं ने उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

बांके बिहारी के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण वृंदावन में जाम की समस्या विकराल हो गई है। प्रस्तावित वृंदावन बाईपास का निर्माण इस समस्या का समाधान करेगा। इसके चलते श्रद्धालुओं को बांके बिहारी के दर्शन करने में आसानी होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

वृंदावन बाईपास से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

वृंदावन बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इस बाईपास के माध्यम से यात्रा का समय, जो पहले डेढ़ घंटे का था, सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा। इसके साथ ही यह परियोजना वृंदावन में यातायात दबाव को कम करेगी, जिससे पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

वृंदावन बाईपास परियोजना का मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। इससे परिवहन चुनौतियों में कमी आएगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। बाईपास से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय व्यापार में तेजी आएगी। इसके साथ ही, क्षेत्रीय विकास और औद्योगिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। वृंदावन बाईपास से वृंदावन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी, साथ ही व्यापार और उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और उत्तर प्रदेश को समृद्धि और प्रगति की ओर ले जाएगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा में मारे के रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से आज मिलेंगे योगी, मुख्यमंत्री का दंगाइयों को अल्टीमेटम

Published

on

Loading

लखनऊ। सीएम योगी आज बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। उनका पूरा परिवार उजड़ गया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।

कैलाश नाथ ने कहा कि हम अपना दर्द कहां बताएं कि हमारे बेटे को गोली से मारा गया है। जिन लोगों ने उसे मारा है उन्हें भी सजा दी जाए. उन्होंने हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। उन्हें भी सजा मिली चाहिए। सीएम योगी ने इस मामले में को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है। इस दौरान वो परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बहराइच में ग्राउंड जीरो पर उच्च अधिकारियों के उतरते ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सीएम योगी ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह से बात करके उन्हे उच्च अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर जाने के निर्देश दिये थे। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को पल-पल की जानकारी साझा करने के निर्देश दिये थे। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये, जिसके बाद वर्तमान में बहराइच में शांति व्यवस्था कायम है। वहीं पुलिस फोर्स और प्रशासन उपद्रवियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

सीएम के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर उतरे एडीजी लॉ एंड आर्डर और गृह सचिव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार कुमार से घटना को लेकर बात की। वहीं सीएम योगी के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान माहौल को बेहतर बनाने के लिए 4 आईपीएस, 2 एएसपी, 4 डिप्टी एसपी को तैनात किया गया। सभी अधिकारियों ने बहराइच में मोर्चा संभाला। इसके साथ ही स्थिति काे नियंत्रित करने के लिए 12 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी सीआरपीएफ, 1 कंपनी आरएएफ को भेजा गया जबकि रेंज और जोन के अधिकारी मौके पर पहले से मौजूद थे। यहां से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। बहराइच में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए फोर्स ने गली-गली में सर्च शुरू किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके अलावा चप्पे पर पुलिस के जवान को तैनात किया गया। सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन का सख्त एक्शन देख उपद्रवी और अराजक तत्व अंडर ग्राउंड हो गये। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 30 से ज्यादा अराजतत्वों को हिरासत में लिया गया।

बोले डीजीपी, अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें बहराइचवासी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल बहराइच में पूरी तरह से शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें 4 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है जबकि अज्ञात अराजक तत्वाें की जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी नजर पूरी मामले पर है। उनके निर्देश पर उपद्रवियों की तलाश तेज कर दी गयी है। सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीजीपी ने स्थानीय निवासियों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की।

Continue Reading

Trending