Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पप्पू यादव की लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती, कहा- कानून इजाजत दे 24 घंटों में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूं

Published

on

Loading

पटना। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पप्पू यादव का गुस्सा सरकार पर फूट पड़ा है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया और कहा कि अगर कानून से इजाजत मिले तो वह इस गैंग के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म कर देंगे।

पप्पू यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा, “यह देश है या हिजड़ों की फौज… एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।”

इससे पहले एक दूसरे पोस्ट में पप्पू यादव ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महाजंगलराज है। Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका शर्मनाक प्रमाण! बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है। BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा नहीं कर पा रही है, तो आमलोगों का क्या होगा?

प्रादेशिक

दिल्ली पुलिस ने जब्त किये 1300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे, 3 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों से 1300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, संजय अत्री और विपन कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार प्रतिबंधित पटाखे बेचने का कारोबार करता था और अटारी पटाखों की सप्लाई करता था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने कहा कि दोनों गोदामों से कुल 1,323 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। दोनों गोदामों के मालिक और पटाखे सप्लाई करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी दिल्ली के बापरोला गांव में छापेमारी की और अवैध पटाखे जब्त किये। पुलिस के मुताबिक सबसे पहले मनोज कुमार और ड्राइवर संजय अत्री को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे प्रेम नगर और किराड़ी इलाके में पटाखे सप्लाई करते थे। डीसीपी ने कहा, ”दोनों ने एक और गोदाम के बारे में बताया जहां से विपिन को गिरफ्तार किया गया था। हमने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है

Continue Reading

Trending