उत्तर प्रदेश
उन्नाव में गौ हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय हत्या के मामलों पर सख्त निर्देशों के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और तेजी से कार्रवाई कर रही है। हाल ही में उन्नाव में गाय हत्या के आरोपी को पुलिस ने गोली मारी है।
उन्नाव में गायों को काटकर उनके अवशेष फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पैर में गोली मारी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसकी पहचान गोकशी के आरोपी महताब आलम कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्या है पूरा मामला
मामला उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के अनवार नगर और कृष्णा नगर इलाकों के बीच का है, जहां गायों को काटने के सबूत मिले थे। जांच के दौरान पुलिस को गाय के कटे हुए अंग, खून, और पेड़ से बांधने वाली रस्सी मिली थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलिस को गाय काटने की सूचना एक दिन पहले दी थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया और मामले को दबाने की कोशिश की।
इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, और क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने निरीक्षण कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विवेचना में गोहत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसके पैर में गोली मार दी।
उत्तर प्रदेश
अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा: संगीत सोम
लखनऊ। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा। संगीत सोम को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है। संगीत सोम अपने वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर भी टिप्पणी करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक-दो को छोड़कर सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए हैं।
वीडियो में संगीत सोम कहते दिख रहे हैं कि हां, उन्होंने ही अधिकारी को धमकाया था। वीडियो में उनकी ही आवाज है। लेकिन मुझे लगता है कि उसे कम धमकाया था। अफसर अगर काम नहीं करेंगे तो उनको मैं पब्लिक के जूते से पिटवाऊंगा। माना जा रहा है कि वीडियो गन्ना समिति के चुनाव से जुड़ा है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होना होगा। पार्टियों से टिकट लेने में जद्दोजहद करनी पड़ती है। तलवार, बंदूक की लड़ाई छोड़कर एकजुट होकर राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाएं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में समाज की ताकत कमजोर होने के कारण लोगों को बांध, सड़कों की मांग को लेकर भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने का वायदा किया गया था, लेकिन वहां उनके साथ इतने जुल्म हुए कि उनकी संख्या न के बराबर रह गई। इस दौरान एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विजयवीर सिंह, ठाकुर रंजीत सिंह, राजीव चौहान, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
नेशनल3 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
मनोरंजन3 days ago
‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज, मंजूलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
प्रादेशिक3 days ago
देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न
-
मनोरंजन2 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा