Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तेहरान परमाणु समझौता : समय-सीमा नजदीक, मतभेद बरकरार

Published

on

Loading

वाशिंगटन| विश्व की प्रमुख शक्तियां और ईरान, तेहरान परमाुण समझौते के समय सीमा के बेहद करीब आ पहुंची हैं।  व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एरिक शुल्त्ज ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्री जॉन केरी परमाणु समझौते के मतभेदों को मिटाने के लिए आस्ट्रिया के वियना गए थे। परमाणु समझौता वार्ता की अंतिम तिथि 24 नवंबर अब करीब आ चुकी है।

एरिक ने बताया, “हम कोशिश कर रहे हैं। हम समय से काफी पीछे चल रहे हैं। समय सीमा सोमवार को पूरी हो जाएगी, हमारे साथी अंतिम नतीजे पर पहुंचने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।”

परमाणु समझौता वार्ता के सोमवार तक अंतिम नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद धूमिल हो चुकी है, क्योंकि दोनों पक्षों के बीच अब भी मतभेद बाकी हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के आकार और विकल्प को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद बरकरार हैं।

ईरान और छह विश्व शक्तियां (ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका +जर्मनी) जुलाई में परमाणु समझौते की वार्ता को 24 नवंबर तक के लिए बढ़ाने को सहमत हुए थे क्योंकि पिछले चरण की वार्ता में दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके थे।

दोनों पक्षों के बीच हालिया वार्ता मंगलवार को वियना में शुरू हुई थी।

मुख्य समाचार

प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में ‘मील का पत्थर’ साबित हो रहा है यूपीआईटीएस-2024

Published

on

Loading

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में किए गए प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक यूपीआईटीएस 2024 भी है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसके संस्करण के अंतर्गत शनिवार को सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने स्टॉल्स का अवलोकन किया। पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन प्रमुख सचिव (सूचना विभाग) संजय प्रसाद ने भ्रमण के दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट में लगाए गए सूचना विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टालों का दौरा किया। साथ ही, स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों से उन्होंने संवाद कायम किया और आयोजन के जरिए प्राप्त हो रहे अवसरों को लेकर चर्चा की।

कारोबार में बढ़ोतरी को लेकर आशान्वित दिखे उद्यमी

भ्रमण व अवलोकन के दौरान उद्यमियों ने संजय प्रसाद को आयोजन के माध्यम से कारोबार में बढ़ोतरी, व्यापक मार्केट तक पहुंच और आय में बढ़ोत्तरी जैसे विषयों की जानकारी दी। वह व्यापार को लेकर प्रगति के लिए भी आशान्वित दिखे। प्रमुख सचिव ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा व सराहना भी की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का द्वितीय संस्करण प्रथम संस्करण की भांति ही प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में सफल हो रहा है। उनके अनुसार, पिछली बार की ही तरह इस बार भी हमारे उद्यमियों को कहीं ज्यादा कारोबार मिलने का मार्ग उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रशस्त होगा। संजय प्रसाद के अनुसार, यह आयोजन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने का श्रेयस्कर माध्यम साबित हो रहा है।

Continue Reading

Trending