Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साइबर सुरक्षा में ऑस्ट्रेलिया की मदद ले सकता है भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली | भारत सरकार का उद्देश्य जहां ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों के समाधान में मदद कर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग (ऑस्ट्रेड) के वरिष्ठ व्यापार और निवेश आयुक्त जॉन मैडू ने प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा भारतीय आईटी सेक्टर के बीच संबंधों का विस्तार करने के लिए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 21-24 नवंबर भारत का दौरा किया।

मैडू ने यहां संवाददाताओं को बताया, “भारतीय आईटी कंपनियों को साइबर सुरक्षा में ऑस्ट्रेलिया की उन्नत क्षमताओं के बारे में अधिक जानने के लिए और कैसे वे अपनी आपूर्ति श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई साइबर सुरक्षा समाधान को एकीकृत कर पाए और उन्हें अपने वैश्विक ग्राहकों के लिए पेश किया। यह मिशन एक उत्कृष्ट अवसर है।”

भारत, आस्ट्रेलिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 13.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के माल और सेवाओं का भारत को निर्यात किया।

2015 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 19.8 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ। भारत का आस्ट्रेलिया में कुल 11.6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का भारत में 1.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर विदेशी निवेश है।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending