Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी- विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे

Published

on

Rahul Gandhi meeting with Nitish Kumar

Loading

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल हो लेकिन राजनीतिक गुणा गणित बैठाना शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने कोशिश हो रही है। इसी सिलसिले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे: राहुल

बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, “विपक्ष को एकजुट करने के लिए ये ऐतिहासिक कदम है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।”

एक साथ काम करेंगे: नीतीश

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है।

कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं खरगे

गौरतलब है कि खरगे ने बीजेपी से मुकाबले के लिए समान विचारधारा वाले दलों के बीच एकता के लिए कई विपक्षी नेताओं से बातचीत की है। खरगे ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से संपर्क किया था। आने वाले दिनों में खरगे अन्य विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की। सिंगापुर से किडनी प्रत्यारोपण करवाकर भारत लौटने के बाद नीतीश से उनकी पहली मुलाकात थी।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending