Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

न्यूकैसल युनाइटेड के मैनेजर बने मैक्लॉरेन

Published

on

लंदन,इंग्लैंड,पूर्व मैनेजर स्टीव मैक्लॉरेन,इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब न्यूकैसल युनाइटेड,मुख्य प्रबंधक नियुक्त

Loading

लंदन | इंग्लैंड के पूर्व मैनेजर स्टीव मैक्लॉरेन को इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब न्यूकैसल युनाइटेड का मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 54 साल के मैक्लॉरेन ने इस पद पर जॉन कार्वर का स्थान लिया है, जिन्हें बीते मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया था।

क्लब ने कहा है कि मैक्लॉरेन के साथ उसका तीन साल का करार हुआ है लेकिन इस करारनामे में और आठ साल के नवीकरण की सम्भावना रखी गई है। मैक्लॉरेन 2007 से 2007 तक इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच रहे थे। इसके बाद वह कई प्रमुख क्लबों के साथ जुड़े रहे।

खेल-कूद

सड़क हादसे में घायल हुए सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, अस्पताल में इलाज जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है मुशीर खान और उनके पिता आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। तभी अचानक से उनकी कार का नियंत्रण से बाहर हो गई। कार स्पीड में होने की वजह से 4 से 5 बार पलट गई।

इस एक्सीडेंट में मुशीर खान को काफी चोटे आई हैं। मुशीर खान और उनके पिता को लखनऊ में किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनको 2 महीने का रेस्ट करने को बोला है।

रेस्ट के चलते मुशीर खान अब ईरानी कप से बाहर रहेंगे। इस बार मुशीर खान मुंबई टीम से अपना ईरानी कप मैच खेलने वाले थे। सरफराज खान का पर‍िवार मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखता है।

Continue Reading

Trending