नेशनल
नहीं मरूंगा वाली टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे को अमित शाह का जवाब, कही ये बात
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो मोदी को सत्ता से बेदखल होते देखने से पहले नहीं मरेंगे। दरअसल जम्मू-कश्मीर में रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे भीड़ को संबोधित करते हुए लगभग बेहोश हो गए। जैसे तैसे उन्होंने बोलने की ताकत जुटाई और टिप्पणी की कि नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल होते देखने से पहले वो मरेंगे नहीं। खड़गे ने अपना भाषण फिर से शुरू करते हुए कहा, ‘मैं 83 साल का हूं। मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से नहीं हट जाते।’
अब अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘अनावश्यक रूप से’ अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में घसीटा है। अमित शाह ने टिप्पणी को घृणित और अपमानजनक कहा। शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा- ‘कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी बढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में अनावश्यक रूप से घसीटते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।’
अमित शाह ने कहा कि टिप्पणी से पता चलता है कि इन कांग्रेस के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कितनी नफरत और डर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘खड़गे के स्वास्थ्य के लिए पीएम मोदी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वो लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वो कई सालों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें।’
नेशनल
महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।
इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।
क्या है गाय का महत्व?
भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
नेशनल3 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
मनोरंजन3 days ago
‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज, मंजूलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
प्रादेशिक3 days ago
देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न
-
मनोरंजन2 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा