जुर्म
अंबानी परिवार को जान की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
![अंबानी](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/10/Ambani-family.jpg)
मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों को जान से मारने व मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मुंबई लाया जा रहा है।
रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया था कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के कॉल सेंटर को बुधवार दोपहर और शाम को दो बार फोन कर यह धमकी दी गई थी। आरोपी ने अस्पताल को बम से उड़ाने और मुकेश, नीता, आकाश व अनंत अंबानी की हत्या करने की धमकी लैंडलाइन फोन नंबर पर मिली थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपी को बुधवार आधी रात को पकड़ा गया। आरोपी ने मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटेलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी।
यह धमकी भरा फोन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर आया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, धमकी भरा फोन 12 बजकर 57 मिनट पर अनजान नंबर से आया। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी परिवार के नाम पर भी धमकी दी। अधिकारियों के मुताबिक, डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है।
इस साल अगस्त में एक जौहरी को अस्पताल में फोन करने और उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। बाद में घटना के सिलसिले में तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
उत्तर प्रदेश
मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/02/murder_6-sixteen_nine.webp)
कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।
इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।
मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।
संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।
संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को
अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।
-
मुख्य समाचार2 days ago
डेली लाइफ में ऐड करें ये एंटी-एजिंग ड्रिंक्स, स्किन को बनाएं यूथफुल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
-
नेशनल2 days ago
80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इंडोनेशिया में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीन के युवा खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत
-
नेशनल1 day ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कौन है भोले बाबा, जिनके सत्संग में मची भगदड़ में गई सैकड़ों जानें
-
प्रादेशिक2 days ago
गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से शुरू हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में
-
प्रादेशिक2 days ago
लॉरेंस गैंग ने सलमान को मारने के लिए दी थी 25 लाख की सुपारी, पाकिस्तान से मंगाए थे एडवांस हथियार