Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया, सेमीफइनल की दौड़ से लगभग बाहर

Published

on

Loading

शारजाह। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। टीम 4 में से 2 ही मैच जीत सकी। अब अगर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दिया, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल खेल पाएगी।

शारजाह में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम से ताहलिया मैक्ग्रा ने 40 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 54 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया से एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलेनिक्स ने 2-2 विकेट लिए।

20वें ओवर में भारत को 6 गेंद पर 14 रन चाहिए थे। यहां दूसरी गेंद पर पूजा वस्त्राकर को एनाबेल सदरलैंड ने बोल्ड कर दिया। तीसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी रनआउट हो गईं। पांचवीं बॉल वाइड रही, इस पर श्रेयांका पाटिल रनआउट हो गईं। अगली बॉल पर राधा यादव LBW हो गईं। वस्त्राकर ने 9 रन बनाए, जबकि बाकी 3 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सकीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11 : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ताहलिया मैक्ग्रा (कप्तान), बेथ मूनी, ग्रैस हैरिस, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीब लीचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलेनिक्स, मेगन शट और डार्सी ब्राउन।

Continue Reading

खेल-कूद

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज आज मना रहे हैं अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे है बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। इस युवा स्टार बल्लेबाज ने पिछले ही साल अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करियर की शुरुआत की थी। रिंकू सिंह 27 साल के हो गए हैं. देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, रिंकू सिंह ने भले ही कुछ ही मैच खेले हों, लेकिन उन्होंने खेल पर अपनी छाप छोड़ी है. 60 से ऊपर की औसत और 174.36 की स्ट्राइक रेट के साथ रिंकू सिंह ने सिर्फ़ 17 पारियों में 240 रन बनाए हैं.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइज़ी के लिए उनका प्रदर्शन और भी आश्चर्यजनक है, जिसने टीम को आईपीएल 2024 का खिताब जीतने में मदद की. प्रशंसक स्टार बल्लेबाज और टी20 मैचों के बेहतरीन फिनिशरों में से एक रिंकू सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading

Trending