Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अग्निपथ के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान, बिहार में खासतौर पर अलर्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज सोमवार 20 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद की सूचना के मिलने ही सरकार सतर्क हो गई है।

इसी के चलते यूपी के नोएडा और राजस्थान के जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस आज देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम आज जंतर मंतर पर सत्याग्रह पर बैठेंगे और शाम को 5 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। इस योजना पर पहले युवाओं और संसद में चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन उससे पहले, इसे वापस लिया जाना चाहिए।

भारत बंद के चलते झारखंड के सभी स्कूल बंद

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में आज सभी स्कूल बंद हैं। उर्सुलाइन कान्वेंट इंटर कालेज स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मैरी ग्रेस ने बताया कि 11वीं कक्षा के लिए जेएसी परीक्षा आज के लिए निर्धारित की गई थी। आज की परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

भारत बंद को लेकर बिहार में अलर्ट

अग्निपथ के विरोध में भारत बंद को लेकर बिहार में खासतौर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि इस योजना का सबसे ज्यादा विरोध इसी राज्य में हुआ है। बंद को किसी राजनीतिक दल ने समर्थन नहीं दिया है, लेकिन संभव है कि कुछ पार्टियों के नेता अचानक सड़कों पर उतर सकते हैं।

बिहार के भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई

अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के करीब एक दर्जन जिलों के भाजपा कार्यालयों में एसएसबी की तैनाती की गई है।

नेशनल

दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया अभियान, 175 संदिग्ध लोगों की पहचान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों खिलाफ अपने सत्यापन अभियान दिल्ली पुलिस ने ऐसे 175 संदिग्ध लोगों की पहचान की है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने शनिवार को शाम 6 बजे से बाहरी दिल्ली क्षेत्र में 12 घंटे का सत्यापन अभियान चलाया था।

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

इस अभियान को लेकर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- “पुलिस ने वैध दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। बाहरी दिल्ली में व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 175 व्यक्तियों की पहचान संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के रूप में की गई है।

एलजी के आदेश पर कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने बीते 11 दिसंबर की तारीख से राजधानी में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पहचानने के लिए अभियान की शुरुआत की थी। इससे एक दिन पहले 10 दिसंबर को एलजी वीके सक्सेना के सचिवालय ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है।

इस तरीके से चल रहे अभियान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या से चिंता बढ़ती जा रही है। बाहरी जिला पुलिस ने अपने अधिकार में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय थानों, जिला विदेशी प्रकोष्ठों और विशेष इकाइयों के कर्मियों समेत विशेष टीम को घर-घर जाकर जांच करने और संदिग्ध अवैध प्रवासियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है।

 

Continue Reading

Trending