Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: मकर संक्रांति पर CM नीतीश कुमार पहुंचे राबड़ी आवास, खाया चूड़ा-दही; आग तापते दिखे लालू

Published

on

Bihar CM Nitish Kumar reached Rabri residence on Makar Sankranti

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सोमवार को सीएम आवास से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए।

सीएम पैदल ही पहुंचे राबड़ी आवास

जानकारी के अनुसार, लालू यादव की ओर से सोमवार को आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पैदल ही सीएम आवास से निकल गए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए राबड़ी आवास के मेन गेट के बाहर आए हुए थे। इस दौरान सीएम ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस मौके पर कई अन्य राजद नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending