Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का फरियादियों को भरोसा, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

Published

on

CM Yogi

Loading

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सबकी समस्याओं का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी सरकार हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएगी।

सीएम योगी सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 600 लोगों की समस्याएं सुनीं और सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर हाल में सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया। अधिकारियों से कहा कि सभी समस्याओं को त्वरित गति से इस प्रकार प्रभावी ढंग से निस्तारित करें जिससे फरियादी संतुष्ट हो सकें और उन्हें कहीं भटकना न पड़े।

इलाज में मदद को आई महिला को सीएम योगी से मिला बड़ा संबल

इस दौरान किडनी से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए मदद की गुहार करने आई देवरिया की एक महिला से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही कमिश्नर को निर्देशित किया कि महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। साथ ही इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने फरियादी महिला को आश्वस्त किया कि डायलिसिस के अलावा किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी सरकार सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। इस दौरान महिला फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार कर आशीर्वाद दिया। बच्चों को चॉकलेट देने के साथ ही उनकी माताओं को समझाया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित

Published

on

Loading

बरेली। यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बरेली की एक महिला मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने ही सिर के बाल को नोच-नोचकर खाता है। ऐसी बीमारी को समाज में जादू टोना इस सब नामों से जाना जाता है।

आइए जानते है क्या पूरा मामला

शुक्रवार बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। महिला सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। ये महिला पिछले 16 सालों से अपने बाल खा रही थी। शुक्रवार को अचानक से महिला के पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उसका वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों की टीम ने युवती के पेट से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा निकाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ अंजली सोनी, डॉ मुग्धा शर्मा, डॉ दिग्विजय सिंह, सिस्टर गीता, तनु वर्मा और भावना ने इस जटिल ऑपरेशन को किया।

डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 25 साल में पहली बार इस बीमारी का मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था, लेकिन पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस जटिल ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब युवती सही सलामत है।

Continue Reading

Trending