Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चिराग पासवान का केंद्र में मंत्री बनना तय, सिर्फ विभाग की डील बाकी

Published

on

chirag paswan narendra modi

Loading

पटना/नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने की डील फाइनल कर ली है। अभी औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से पटना में मुलाकात के बाद यह बात सामने आ रही है कि वह केंद्र की मोदी सरकार में बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हो रहे हैं। उनके लिए कौन-सा विभाग तय होगा, अब सिर्फ इसकी डील बाकी है।

आपदा प्रबंधन के तहत चिराग की इंट्री

रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में शामिल किया गया था, जबकि तब जदयू से चिराग पासवान के टकराव के कारण इन्हें भाजपा साथ नहीं रख सकी थी।

चिराग पासवान की राह में उनके चाचा पशुपति पारस भी रोड़ा बन रहे थे, लेकिन बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता के प्रयासों को देखते हुए भाजपा ने आपदा प्रबंधन के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है। आज रविवार को चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं की बैठक रखी है। उससे पहले नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद यह बातें सामने आई हैं।

राय ने इस मुलाकात को पारिवारिक बताया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात के बाद भी मंत्रिमंडल को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने इस मुलाकात को पारिवारिक और व्यक्तिगत बताया, हालांकि सूत्रों के अनुसार मंत्रालय को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है जिसके कारण घोषणा नहीं की गई है। चिराग अपने करीबी और प्रमुख नेताओं से मिलने के बाद आज दिल्ली जाएंगे और यह पक्का माना जा रहा है कि इस महीने हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में वह शपथ लेंगे।

Continue Reading

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending