Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

CM नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डिलीट कर दूसरी किया पोस्ट, सियासी अटकलें हुईं तेज 

Published

on

CM Nitish Kumar karpoori thakur

Loading

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा कर दी। सरकार के इस फैसले का कई दलों ने स्वागत किया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है। हालांकि, सीएम नीतीश का सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार रात करीब 9.14 बजे केंद्र सरकार के फैसले को लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है।

केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।

सीएम ने डिलीट किया पोस्ट

हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल से इस पोस्ट को करीब 1 घंटा 36 मिनट बाद डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने रात 10.50 बजे नई संशोधित पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

अपनी नई पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

सियासी अटकलें तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सोशल मीडिया पर पोस्ट को डिलीट करने और संशोधित पोस्ट साझा करने को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। जानकार इसे उनकी भाजपा के साथ एक बार फिर नजदीकी बढ़ने के कयास की तरह देख रहे हैं। कयास हैं कि आईएनडीआईए से नीतीश की बढ़ती दूरी प्रदेश में नए सियासी समीकरण गढ़ सकती है।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending