नेशनल
देश में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 4,525 लोगों की मौत
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/05/cvdd123.jpg)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। भारत में कोरोना के मामलों में कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। लेकिन मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है।
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.67 लाख नए केस सामने आए। वहीं इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4525 रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 267174 नए केस आए हैं, जो कि कल के मुकाबले करीब पांच हजार केस अधिक हैं। कल एक दिन पहले 2.63 लाख कोरोना केस आए थे और मौतों की संख्या भी कम होकर 4340 दर्ज की गई थी।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 25495144 पहुंच गई है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 21979703 है। आज यानी मंगलवार को करीब 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को देश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण से 4.2 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए थे।
नेशनल
पॉलीटिशियन का बेटा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा: लवली आनंद
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/lovely.png)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर शिवहर सांसद लवली आनंद का बड़ा बयान सामने आया है। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने कहा कि पॉलीटिशियन का बेटा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा?
लवली आनंद का कहना है कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं कि नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में लाने चाहते हैं या नहीं, लेकिन अगर वो ऐसा करते हैं तो उनका स्वागत है।
शिवहर सांसद लवली आनंद ने आगे कहा कि जब एक वकील का बेटा वकील बनता है और डॉक्टर का बेटा डॉक्टर तो नेता को बेटा नेता बने तो इसमें बुराई क्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार को एकबार फिर राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। नीतीश कुमार यहां जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।
दिल्ली में आयोजित जेडीयू की इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार से पार्टी के तमाम नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि दिल्ली में कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक होनी है। इस बैठक में देश के वर्तमान राजनीतिक परिद्रश्य की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी स्ट्रेटेजी तैयार की जाएगी।
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी कोर्ट ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति को सुनाई 45 साल की सजा, लगाया इतना तगड़ा जुर्माना
-
नेशनल1 day ago
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
नोएडा : 1510 करोड़ रुपए से निर्मित होगी अंर्तराष्ट्रीय फिल्म सिटी
-
खेल-कूद11 hours ago
वर्ल्ड कप के मैचों में भारत के आगे नहीं टिकती दक्षिण अफ्रीका, रिकार्ड दे रहे गवाही
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
दो हजार करोड़ से यूपी में स्थापित होगा बायो प्लास्टिक पार्क
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरी, एक की मौत, कई कारें दबी
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेसवे कवरेज को विस्तार देना आवश्यक: मुख्यमंत्री योगी